जैक मा
फाउंडर अलीबाबा
इन दिनों दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा
सुर्खियों में है। इस कंपनी ने 1 दिन में 14 बिलियन डॉलर (लगभग 925 अरब
रुपए) की सेलिंग की है। इस सेल से कंपनी ने अपना ही बीते साल का रिकॉर्ड
तोड़ दिया है। अलीबाबा ने बीते साल 11 नवंबर को 'सिंगल डे' सेल के दौरान
एक घंटे 12 सेकंड में 12,300 करोड़ रुपए की सेल की थी। पूरे दिन में
कंपनी ने 9.3 बिलियन डॉलर (लगभग 615 अरब रुपए) की सेल की थी।
वैसे, इस कंपनी की कामयाबी के पीछे इसके फाउंडर जैक मा का बहुत बड़ा हाथ
है। हालांकि, कामयाबी का सफर कभी भी उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन बुलंद
हौसले के चलते आज उन्होंने इस मुकाम को हासिल कर लिया। आपको ये जानकर
हैरत होगी कि जैक मा प्राइमरी क्लास में ही दो बार फेल हो गए थे, लेकिन
इस नाकामी को उन्होंने अपनी कमजोर नहीं बनने दिया और आज इस मुकाम पर हैं।
जैक मा की इस कंपनी में आज 34,985 कर्मचारी काम करते हैं और वो 1,300 अरब
रुपए की संपत्ति के मालिक है। जैक मा की इस कामयाबी के चलते हम आपको उनसे
जुड़े कुछ फैक्ट बता रहे हैं।
5वीं और 8वीं में हुए लगातार फेल :
स्कूल में जैक पांचवीं (प्राइमरी) क्लास में दो बार और आठवीं क्लास तक
तीन बार फेल हुए थे। उन्हें करीब 10 बार अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी
में एडमिशन देने से मना कर दिया गया था। वहीं, 30 नौकरियों में रिजेक्ट
किए जा चुके थे। उन्हें एक समय केएफसी में भी नौकरी नहीं मिल पाई थी,
लेकिन आज उनकी कंपनी की नेट इनकम 25,166 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
गलतियां करो और सीखो :
जैक ऐसा मानते हैं कि कोई भी गलती आपके लिए एक शानदार रिवेन्यू है। 20
साल की उम्र तक एक अच्छे स्टूडेंट बनो। एन्टप्रेन्योर बनने के लिए
आपको थोड़ा अनुभव लेना जरूरी है। 25 साल की उम्र तक आपको पर्याप्त
गलतियां करनी चाहिए। बार-बार गिरो और हर बार उठो। नाकाम होने से कभी
घबरा नहीं चाहिए। हर समय को एन्जॉय करो। 30 साल की उम्र तक आपको किसी को
फॉलो करना चाहिए। छोटी कंपनी में काम करो। बड़ी कंपनी में प्रोसेसिंग
अच्छे से सीख सकते हैं, लेकिन यहां आप एक बड़ी मशीन का हिस्सा बनकर रह
जाएंगे। छोटी कंपनी में काम करते हुए आप पैशन सीखेंगे। कई काम एक साथ
करना सीखेंगे।
हमेशा वो करें जो आता हो :
इस समय ये ज्यादा मायने नहीं रखता कि आप किस कंपनी में काम करते हो,
बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आपका बॉस कौन हैं। एक अच्छे बॉस को फॉलो
करना फायदेमंद होगा। एक सफल एन्टरप्रेन्योर बनना चाहते हैं तो 30 से 40
साल की उम्र आपको खुद के लिए काम करना चाहिए। 40 से 50 साल की उम्र तक
आपको उन चीजों पर काम करना चाहिए, जिसमें आप दक्ष हों। नई चीजें ट्राई न
करें। इसलिए उन चीजों पर फोकस करें जिसमें आप एक्सपर्ट हों। 50 से 60
साल की उम्र तक आपको युवा लोगों के लिए काम करना चाहिए। युवाओं पर
विश्वास करें, उन पर निवेश करें। वे आपसे ज्यादा अच्छा काम कर सकते
हैं। 60 साल की उम्र के बाद खुद के लिए समय देना चाहिए।

No comments:
Post a Comment
हमें आपका सन्देश एडमिन टीम को प्राप्त हो गया है- पढ़ कर प्रकाशित कर दिया जायेगा---इनोवेटिव में सहयोग के लिए धन्यवाद!
टीम इनोवेटिव एजुकेशन सिस्टम