Monday, November 16, 2015

रूरल एरिया में भी हो डिजिटल और कंप्यूटर शिक्षा का विस्तार : यशपाल सिंह यश


मेरे मन की बात यशपाल सिंह यश मोलेखाल अलमोड़ा उत्तराखंड

आपने देखा होगा की डिजिटल इंडिया और कंप्यूटर शाक्षशता की बात हर जगह होती है परन्तु रूरल एरिया में ना तो डिजिटल शिक्षा है ना ही कंप्यूटर की बेहतर शिक्षा. जब की देखा जाये तो सम्पूरण भारत की आधे से अधिक आबादी गाँव में रहती है इसके बावजूद भी की पलायन लगातार हो रहा है गाँव के लोग शहर की और जा रहे हैं तो शहर के लोग महानगरों या मेट्रो सिटीज की और बाद रहे हैं. पलायन का कारण येही है की आज हम सबसे आगे बढना चाहते हैं और इसी चाहत के कारन हम आगे आगे गाँव से शहर और शहर से महानगरों की और बढ़ते जा रहे हैं...गाँव में भूले भटके अगर कोई कंप्यूटर सेंटर खुल भी जाता है तो वोह बेसिक से अधिक कुछ नहीं करवा पाता जब की कंप्यूटर टेबलेट या मोबाइल बहुत एडवांस हो गए हैं...इस लिए इस बात की सख्त जरूरत है के गाँव में ही डिजिटल और एडवांस कंप्यूटर की शिक्षा मिलने लगे तो पलायन काफी रुक सकता है क्योंकि जिन गाँव में रोज़ी रोटी का कोई संकट नहीं है वहां पर पलायन का सबसे बड़ा कारण एडवांस शिक्षा को प्राप्त करना ही है जिससे बड़ी नौकरी लग सके...में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूँ अगर वोह पूरा हो जाए तो उत्तराखंड के हर एक गाँव में ही काम के बहुत बड़ा अवसर मिल जाएंगे और पलायन की मात्रा में बहुत कमी आएगी...शेष फिर कभी
आपको मेरे मन की बात कैसी लगी अपनी फीडबैक कमेंट बॉक्स में या मुझे ईमेल द्वारा भेजें
यशपाल सिंह यश
मोलेखाल, अलमोड़ा उत्तराखंड

iesyashpal@gmail.com

2 comments:

  1. यशपाल आपने बहुत ही बढ़िया लिखा है टीम इनोवेटिव इस पर पूरा ध्यान देगी आप लिखना जारी रखें..
    एल एम् पाण्डेय
    डायरेक्टर एक्शन एंड प्लानिंग

    ReplyDelete

हमें आपका सन्देश एडमिन टीम को प्राप्त हो गया है- पढ़ कर प्रकाशित कर दिया जायेगा---इनोवेटिव में सहयोग के लिए धन्यवाद!
टीम इनोवेटिव एजुकेशन सिस्टम